मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत | Madhya Pradesh ke Pramukh Parvat

आज हम इस पोस्ट में मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत (Madhya Pradesh ke Pramukh Parvat)  के बारे में बात करेंगे जो व्यापम परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान है।

अगर आप मध्यप्रदेश के किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो निश्चित ही मध्यप्रदेश के पर्वत से संबंधित प्रशन पूछा जाता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने यह पोस्ट किया है।

पर्वत क्या है | Madhya Pradesh ke Pramukh Parvat

पृथ्वी की समतल सतह से ऊंचा स्थान या समतल भूमि से उठे हुए नेचुरल भाग को हम पर्वत कहते हैं, ये आकार में अलग अलग होते हैं छोटे से लेकर बड़े तक किंतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पृथ्वी की सतह से 600 मीटर से ज्यादा ऊंचा भू भाग को पर्वत कहा जाता है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत (Madhya Pradesh ke Pramukh Parvat)

Madhya Pradesh ke Pramukh Parvat,मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत
Madhya Pradesh ke Pramukh Parvat,मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत

#1. सतपुड़ा पर्वत (Satpura Mountains)

सतपुड़ा भारत के मध्य में स्थित एक पर्वतमाला है ,यह पर्वत श्रेणी एक ब्लाक पर्वत है जो मुख्यतः ग्रेनाइट व बेसाल्ट चट्टानों से बना हुआ है.

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी नर्मदा एवं ताप्ती की दरार घाटियों के बीच राजपीपला पहाड़ी, महादेव पहाड़ी मैकाल श्रेणी के रूप में पश्चिम से पूर्व की ओर फैला है

सतपुड़ा पहाड़ी क्षेत्र मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य में ऊंचाई 900 मीटर तक प्रायद्वीप भारत के सबसे चौड़े क्षेत्र में फैला हुआ हिस्सा है

सतपुड़ा श्रेणी की औसत लंबाई 1120 मीटर है।

इस पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी धूपगढ़ है 1350 मीटर है जोकि महादेव पर्वत पर स्थित है

सतपुड़ा रेंज के मैकाल पर्वत में स्थित अमरकंटक पठार से नर्मदा एवं सोन नदियों का उद्गम होता है।

सतपुड़ा शब्द “सप्तपुत्र” का अपभ्रंश कहा जाता है सतपुड़ा पर्वत की 7 श्रेणियां है जिसके कारण है इसे सप्तपुत्र नाम दिया गया है।

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी नर्मदा नदी एवं ताप्ती नदी के बीच जल विभाजक है

सतपुड़ा श्रेणी का विस्तार अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा ,बैतूल, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी सिवनी ,बालाघाट ,डिंडोरी व अनूपपुर तक है

सतपुड़ा श्रेणी के तीन उपविभाजन हैं-

  1. राजपीपला का श्रेणी
  2. मध्य सतपुड़ा श्रेणी
  3. मैकल श्रेणी

#2. महादेव पर्वत

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के पूर्वी हिस्से को महादेव पर्वत श्रेणी के रूप में जाना जाता है जोकि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी व नरसिंहपुर जिले में फैला हुआ है।

मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची पर्वत चोटी धूपगढ़ है जिसकी ऊंचाई 1350 मीटर है जोकि महादेव पर्वत श्रेणी मैं स्थित है।

#3. विंध्याचल पर्वत

यह पश्चिमी भाग है इसके अंतर्गत मांडू अशर्फी पहाड़ी वाचू प्वाइंट काकडी वराडी सलकनपुर एवं भीम बेटिका आते हैं

यह पर्वत श्रेणी नर्मदा नदी के उत्तर में पूर्व से पश्चिम की ओर फैला हुआ है और इसकी ऊंचाई 457 मीटर से 610 मीटर तक है लेकिन कहीं-कहीं इसकी ऊंचाई 914 मीटर भी देखने को मिल जाता है

इस पर्वत श्रेणी से अनेक नदियां निकलती हैं जैसे नर्मदा नदी, सोन नदी ,केन नदी, बेतवा नदी

विंध्य शब्द की उत्पत्ति विध धातु से की गई है।

विंध्याचल पर्वत माला पश्चिम से पूर्व की ओर भांडेर कैमूर एवं पारसनाथ की पहाड़ियों के रूप में गुजरात से लेकर झारखंड तक फैला हुआ है।

विंध्याचल पर्वत श्रेणी को अवशिष्ट पर्वत के नाम से भी जाना जाता है।

विंध्याचल पर्वत माला उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करती है।

विंध्याचल पर्वत प्राचीन युग से परतदार चट्टानों से निर्मित है जिसमें लाल बलुआ पत्थर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

पश्चिम में गुजरात में लगभग 1086 किलोमीटर तक फैला हुआ है यह श्रेणी मध्य प्रदेश को पार कर वाराणसी (बनारस) की गंगा नदी घाटी से मिलती है

विंध्याचल पर्वत की गणना सप्तकुल पर्वतों में की जाती है।

विंध्याचल पर्वत श्रेणी पहाड़ियों की टूटी फूटी श्रंखला है जो भारत को मध्यवर्ती उच्च भूमि का दक्षिणी कगार बनाती है।

#4. मैकल अमरकंटक पर्वत

सतपुड़ा पर्वत के दक्षिण पूर्वी विस्तार को मैकल पर्वत कहा जाता है इस पर्वत का निर्माण बलुआ पत्थर क्वार्टर एवं अवसादी चट्टानों से हुआ है

यह मध्यप्रदेश के अनूपपुर, मंडला व डिंडोरी जिले में फैला है नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक पर्वत से होता है

मैकाल पहाड़ी पर अमरकंटक (1336 मीटर) है जहां से नर्मदा सोलवा जोहिला नदी का उद्गम होता है।

मैकल श्रेणी सतपुड़ा का सबसे पूर्वी भाग है जो मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित है यह अर्धचंद्राकार भाग है।

#5. कैमूर – भांडेर श्रेणी या पर्वत

नर्मदा नदी के पूर्वी हिस्से में स्थित विंध्यांचल पर्वत के पूर्वी विस्तार कैमूर – भांडेर श्रेणी या पर्वत के नाम से जाना जाता है यह श्रेणी यमुना और सोन नदी का विभाजक है

इसके अंतर्गत त्रिकुटा पर्वत मैहर गिरधर आज पर्वत सतना आते हैं यह केन नदी का उद्गम स्थल है एवं कैमूर श्रेणी यमुना हुआ सोन के मध्य जल विभाजक का कार्य करती है

जबलपुर के उत्तरी और मेहर के दक्षिणी पूर्व हिस्से में होते हुए यह श्रेणी पूर्व की ओर मुड़ती है और रीवा से गुजरती है।

कैमूर पहाड़ियां विंध्य पर्वत श्रेणी का पूर्वी हिस्सा है जो मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की कटंगी से प्रारंभ होकर कटनी सतना रीवा सीधी सिंगरौली होते हुए झारखंड तक फैला हुआ है।

कैमूर श्रेणी पर्वत सोन नदी की घाटी की उत्तरी किनारे पर खड़ी दीवार के रूप में चली जाती है।

यह मध्यप्रदेश में सीधी सतना रीवा पन्ना और छतरपुर जिले में विस्तार है

विन्ध की भांडेर श्रेणी का विस्तार मध्य प्रदेश के छतरपुर दमोह और पन्ना जिले में है यह विंध्यांचल का पूर्वी विस्तार है।

रीवा पन्ना के पठार में विंध्य की सबसे ऊंची चोटी गुडविल चोटी जिसे सद्भावना शिखर के नाम से भी जाना जाता है 752 मीटर दमोह में स्थित है।

गुडविल शिखर को कलुमार कालूम्ब शिखर के नाम से भी जाना जाता है।

#6. राजपीपला की श्रेणी

यह पर्वत श्रेणी सकरी टेढ़ी-मेढ़ी प्रभाती ढलान वाली पर्वत श्रेणी है जो कि गुजरात राजपिपला तथा मध्य प्रदेश की पश्चिम सीमा से बुरहानपुर दर्रे तक आती है।

इस पर्वत श्रेणी के अंतर्गत अखरानी की पहाड़ियां ,मथवार की पहाड़ियां ,बड़वानी की पहाड़ियां, बीजागढ़ की पहाड़ियां तथा असीरगढ़ की पहाड़ियां आती है।

राजपीपला पर्वत श्रेणी की ऊंचाई 1325 मीटर है।

#7. मध्य सतपुड़ा श्रेणी

मध्य सतपुड़ा श्रेणी के नाम से जाने जाने वाला यह हिस्सा राजपीपला के पूर्व मे एक चौथे नंबर की श्रेणी है इसके पूर्व में बैतूल छिंदवाड़ा के पठार हैं तथा उत्तर दिशा में महादेव की श्रेणियां है।

मध्य सतपुड़ा श्रेणी की मुख्य उप श्रेणियों में ग्वालिगढ़, महादेव की श्रेणियां है महादेव श्रेणी होशंगाबाद छिंदवाड़ा नरसिंहपुर और सिवनी जिले में है।

मध्य प्रदेश की तथा सतपुड़ा की भी सर्वोच्च ऊंची चोटी धूपगढ़ 1350 मीटर महादेव पहाड़िया या पचमढ़ी में स्थित है।

ताप्ती नदी का उद्गम सतपुड़ा श्रेणी से ही हुआ है ताप्ती नदी के दक्षिण में ग्वालीगढ़ की श्रेणियां स्थित है।

मध्य प्रदेश में कितने पर्वत हैं?

मध्यप्रदेश में दो पर्वत हैं विंध्याचल पहला पर्वत श्रेणी और दूसरा सतपुड़ा पर्वत श्रेणी विंध्याचल पर्वत श्रेणी के अंतर्गत विंध्याचल पर्वत भांडेर पर्वत और कैमूर श्रेणी आते हैं इसी प्रकार सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के अंतर्गत राजपीपला महादेव और मैं काल श्रेणी या पर्वत आते।

□ गिरिराज पर्वत यह पहाड़ी मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामनगर तहसील के देवराज नगर में स्थित है।

□भोपाल शहर पांच पहाड़ियों पर बसा हुआ शहर है श्यामला, नेओरी, अरेरा, कटारा व ईदगाह

□ मालवा की उच्चतम चोटी सिगार इंदौर जिले में है जिसकी ऊंचाई 881 मीटर है

□ मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ है जो कि नर्मदा पुरम जिले में स्थित है

□ लांजी हिल्स बालाघाट में स्थित है

□लम्हे टा हिल्स जबलपुर में स्थित है

□गोपाचल पर्वत पर ग्वालियर का किला स्थित है

□त्रिकुटा त्रिकुटा पर्वत मैहर पर शारदा माता मंदिर स्थित है

□भारत के राष्ट्रगान में मध्यप्रदेश के विंध्याचल पर्वत का नाम आता है

□राजपीपला श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी चूलगिरी है जिसकी ऊंचाई 12 से 15 मीटर बड़वानी जिले मैं स्थित है

FAQs :-

मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है

धूपगढ़, 1350 मीटर,पचमढी

अमरकंटक किस पर्वत श्रेणी पर स्थित है

मैकल पर्वत श्रेणी

सिद्ध बाबा की चोटी ऊंचाई कितने मीटर है

1172 मीटर

सिगार चोटी की ऊंचाई कितने मीटर है

881 मीटर

मध्यप्रदेश में कितनी पर्वत श्रृंखलाए स्थित है

2
सतपुड़ा पर्वत श्रंखला और विंध्यांचल पर्वत श्रंखला

मध्यप्रदेश में कौन कौन से पठार हैं

1) मध्य भारत का पठार
2) बुंदेलखंड का पठार
3) मालवा का पठार
4) रीवा पन्ना का पठार
5) नर्मदा सोन की घाटी
6) सतपुड़ा मैकल की श्रेणी
7)बघेलखंड का पठार

मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा पर्वत कौन सा है?

धूपगढ़ पर्वत

दक्षिण का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता है

असीरगढ़ को

विंध्याचल पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

गुडविल या सद्भावना

राजपीपला श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

चूलगिरी है

सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला कौन सी है?

हिमालय पर्वत श्रृखला

सिगार चोटी कहां स्थित है?

सिगार चोटी मालवा के पठार की सबसे ऊंची चोटी है जो क मालवा में स्थित है

भारत की सबसे ऊंची श्रृंखला कौन सी है

कंचनजंगा

लम्हेटा हिल्स कन्हा स्थित है

जबलपुर

त्रिकुटा पर्वत मैहर पर कौन सा मंदिर स्थित है?

शारदा माता

गिद्ध राज पर्वत कहां स्थित है

गिद्ध राज पहाड़ी मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामनगर तहसील के देवराज नगर में स्थित है

मुझे उम्मीद है कि आपको पर्वत क्या है, और Madhya Pradesh ke Pramukh Parvat (मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत) के बारे में जानकारी मिल गई होगी अगर आप ऐसे ही जानकारीी पाना चाहते हैं तो हमें फॉलो करेंं और सब्सक्राइब करें

Mp Related Posts

  1. मध्य प्रदेश का पर्यटन स्थल
  2. मंडला जिले का ऐतिहासिक किला
  3. मध्य प्रदेश के प्रमुख मेले
  4. मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व एक नजर में
  5. मध्य प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थल
  6. मध्य प्रदेश के प्रमुख कार्यालय भवनों के नाम
  7. मध्य प्रदेश की कला एवं संस्कृति
  8. मध्य प्रदेश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी
  9. मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
  10. मध्य प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाले बोलियां

We provide insights on diverse topics including Education, MP GK, Government Schemes, Hindi Grammar, Internet Tips and more. Visit our website for valuable information delivered in your favorite language – Hindi. Join us to stay informed and entertained.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment