मध्य प्रदेश के राज्यपालों के नाम | Madhya Pradesh ke Rajyapalon ke name

आज की इस पोस्ट में हम मध्य प्रदेश के राज्यपालों के नाम (Madhya Pradesh Ke Rajyapalon ke Name) जानेंगे साथ ही साथ उनके कार्यकाल भी जानेंगे की कब से कब तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे हैं ।

अनुच्छेद 153 के अनुसार देश में प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होगा साथ ही एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

राज्यपाल राज्य कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख होता है।

यह राज्य का प्रथम नागरिक भी होता है इनकी नियुक्ति अनुच्छेद 155 के अनुसार राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है 

राज्यपाल का निवास स्थान भोपाल के राजभवन में है

अब तक मध्य प्रदेश में 5 व्यक्ति कार्यवाहक राज्यपाल के तौर पर कार्य कर चुके हैं

  1. श्री पी वी दीक्षित
  2. श्री जी पी सिंह (दो बार)
  3. श्री एनडी ओझा
  4. श्री कृष्ण मोहन सेठ
  5. श्रीमती आनंदीबेन पटेल

इसके अलावा पट्टा भी सीतारामय्या ,केसिरेड्डी, हरि विनायक पाटणकर, सीएम पुनाच,मध्य प्रदेश राज्यपाल जो संविधान सभा के सदस्य भी रहे हैं

मध्य प्रदेश के राज्यपाल के बारे में एक नजर

  • राज्य कार्यपालिका संवैधानिक प्रमुख होता है
  • अनुच्छेद 153 में राज्यपाल का प्रावधान है
  • नियुक्ति अनुच्छेद 155 के तहत राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है
  • राज्यपाल की न्यूनतम आयु योग्यता 35 वर्ष होती है
  • राज्यपाल को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा शपथ दिलाया जाता है
  • कार्यकाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत
  • राज्यपाल का वेतन 3.5 लाख रुपया प्रतिमा
  • त्यागपत्र राज्यपाल त्यागपत्र राष्ट्रपति को देता है

राज्यपाल की शक्तियां एवं कार्य

  1. मुख्यमंत्री और राज्य मंत्री परिषद की नियुक्ति करना
  2. राज्य के उच्चाधिकारियों जैसे लोक सेवा आयोग अध्यक्ष महाधिवक्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आदि की नियुक्ति करना
  3. राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के संदर्भ में राष्ट्रपति को सलाह देना
  4. राष्ट्रपति शासन के समय राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करना
  5. राज्य के प्रशासन के संदर्भ में वह मुख्यमंत्री से समय-समय पर सूचनाएं प्राप्त कर सकता है

मध्य प्रदेश के राज्यपालों के नाम (Names of governors of Madhya PradeshMadhya Pradesh ke Rajyapalon ke name)

मध्य प्रदेश के राज्यपालों के नाम | Madhya Pradesh ke Rajyapalon ke name
मध्य प्रदेश के राज्यपालों के नाम | Madhya Pradesh ke Rajyapalon ke name
क्रमांकराज्यपालों के नामकब से (पद ग्रहण)कब तक (पद त्याग)
1.डॉक्टर पट्टाबी सीतारमैया1.11.195613.6.1957
2.हरि विनायक पाटस्कर14.6.195710.2.1965
3.के. सी. रेड्डी11.2.19652.2.1966
4.न्यायधीश पी.वी. दीक्षित (कार्यकारी)3.2.19669.2.1966
5.केसी रेड्डी10.2.19667.3.1971
6.सत्यनारायण सिन्हा8.3.197113.10.1977
7.निरंजन नाथ वाचू14.10.197716.8.1978
8.चेप्पूदिरा मुथाना पुनाचा17.8.197829.4.1980
9.भगवत दयाल शर्मा30.4.198025.5.1981
10.न्यायधीश जी. पी. सिंह (कार्यकारी)26.5.19819.7.1981
11.भगवत दयाल शर्मा10.7.198120.9.1983
12.न्यायधीश जी. पी. सिंह (कार्यकारी)21.9.19837.10.1983
13.भगवत दयाल शर्मा8.10.198314.5.1984
14.के. एम. चांडी15.5.198430.11.1987
15.न्यायधीश एन. डी. ओझा (कार्यकारी)1.12.198729.12.1987
16.के. एम. चांडी30.12.198730.3.1989
17.सरला अग्रवाल31.3.19895.2.1990
18.कुंवर महमूद अली खान6.2.199023.6.1993
19.मोहम्मद शफी कुरैशी24.6.199321.4.1998
20.डॉ. भाई महावीर22.4.19986.5.2003
21.रामप्रकाश गुप्त7.5.20031.5.2004
22.के. एम. सेठ (कार्यकारी)2.5.200429.6.2004
23.बलराम जाखड़30.6.200429.6.2009
24.रामेश्वर ठाकुर30.6.20098.9.2011
25.राम नरेश यादव8.9.20117.9.2016
26.ओ. पी. कोहली (अतिरिक्त प्रभार)8.9.201623.1.2018
27.आनंदीबेन पटेल23.1.201828.7.2019
28.लालजी टंडन29.7.201930.7.2020
(पद पर रहते हुए मृत्यु)
29.आनंदीबेन पटेल1.7.20208.7.2021
30.मंगूभाई पटेल8.7.2021अब तक
Madhya Pradesh ke Rajyapalon ke name

Q. मध्यप्रदेश के नए राज्यपाल कौन बने? 2021

उत्तर- श्री मंगूभाई पटेल

Q. मध्यप्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी?

उत्तर- सरला ग्रेवाल

Q. मध्यप्रदेश के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

उत्तर- डॉ. पट्टाभि सीतारमैया

मुझे उम्मीद है कि आपको मध्यप्रदेश के शुरू से लेकर वर्तमान तक राज्यपालों के नाम पता चला होगा ऐसे ही मध्यप्रदेश के लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए सब्सक्राइब करें।

We provide insights on diverse topics including Education, MP GK, Government Schemes, Hindi Grammar, Internet Tips and more. Visit our website for valuable information delivered in your favorite language – Hindi. Join us to stay informed and entertained.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment