नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहलाती है और साथ ही मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है व भारत की पांचवी बड़ी नदी है ।
नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक से हुआ है जो कि अनूपपुर के मैकल श्रेणी के अंतर्गत आता है और यह नदी पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर बहती है
नर्मदा नदी की कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है वहीं मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की लंबाई 1077 किलोमीटर है जो कि मध्य प्रदेश में सर्वाधिक है ।
नर्मदा नदी किन राज्यों में बहती है
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- गुजरात होते हुए खंभात की खाड़ी में मिल जाती है
नर्मदा नदी के अन्य नाम
- रेवा
- शंकरी
- नामोदास
- सोमोदेवी
मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए शहरों के नाम
- अमरकंटक
- डिंडोरी
- मंडला
- जबलपुर
- नरसिंहपुर
- होशंगाबाद
- धार
- ओमकारेश्वर
- महेश्वर
- बड़वानी
- झाबुआ आदि
नर्मदा नदी के प्रमुख जलप्रपात
- कपिलधारा जलप्रपात
- दुग्ध धारा जलप्रपात
- धुआंधार जलप्रपात
- सहस्त्रधारा जलप्रपात
- मांधाता जलप्रपात
नर्मदा नदी पर बनाए गए बांध
- इंदिरा सरोवर
- सरदार सरोवर बांध
- बरगी बांध
- महेश्वर परियोजना
- ओमकारेश्वर परियोजना