मध्य प्रदेश के मुख्य आकाशवाणी केंद्र | Radio Station in MP

Radio Station in MP– आज आप इस पोस्ट मे जानेंगे मध्य प्रदेश में कितने आकाशवाणी केंद्र हैं और उनकी स्थापना कब हुई और आकाशवाणी केंद्रों का क्या महत्व होता है आकाशवाणी केंद्र की शुरुआत कब हुई।

अगर आप मध्य प्रदेश के किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मध्य प्रदेश के मुख्य आकाशवाणी केंद्रों के बारे में जरूर जाना चाहिए और मैं आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आएगी

Radio Station in MP {मध्य प्रदेश के मुख्य आकाशवाणी केंद्र}

मध्य प्रदेश के मुख्य आकाशवाणी केंद्र | Radio Station in MP
मध्य प्रदेश के मुख्य आकाशवाणी केंद्र | Radio Station in MP
मध्य प्रदेश के मुख्य आकाशवाणी केंद्र स्थापना वर्ष
इंदौर आकाशवाणी केंद्र 22 मई 1955
भोपाल आकाशवाणी केंद्र 31 अक्टूबर 1956
ग्वालियर आकाशवाणी केंद्र 15 अगस्त 1964
जबलपुर आकाशवाणी केंद्र 6 नवंबर 1964
छतरपुर आकाशवाणी केंद्र 7 अगस्त 1976
रीवा आकाशवाणी केंद्र 2 अक्टूबर 1977
सागर आकाशवाणी केंद्र 1995
मध्य प्रदेश के मुख्य आकाशवाणी केंद्र सूची

आकाशवाणी का महत्व

आकाशवाणी आम जन या श्रोताओं के लिए एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा श्रोता कई तरह की आकर्षक, स्वस्थ व मनोरंजन का मजा उठा पाते है और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकता है ।

साथ ही आकाशवाणी के माध्यम से कलाकारों को एक बेहतरीन मंच मिलता है

मध्यप्रदेश में आकाशवाणी की शुरुआत किस शहर में हुई थी

मध्यप्रदेश में आकाशवाणी की शुरुआत सबसे पहले इंदौर शहर से हुई जिसकी स्थापना वर्ष 22 मई 1955 है

Radio Station in MP के कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

⇒ मध्यप्रदेश में सन 1856 में सबसे पहले राज्य के भोपाल और जबलपुर में टेलीफोन सुविधाएं उपलब्ध हुई।

⇒ मध्यप्रदेश में टेलीफोन केंद्रों की संख्या 2464 है

⇒  मध्य प्रदेश का पहला आकाशवाणी केंद्र 1955 में इंदौर में स्थापित किया गया तथा दूसरा आकाशवाणी केंद्र भोपाल में 1956 में एवं तीसरा आकाशवाणी केंद्र 1964 ग्वालियर में स्थापित किया गया।

⇒  मध्यप्रदेश में आकाशवाणी केंद्रों की संख्या 27 है

⇒  मध्यप्रदेश में दूरदर्शन स्टूडियो की संख्या 3 है

⇒  मध्यप्रदेश में दूरदर्शन ट्रांसमीटर की संख्या 70 है

⇒ रेडियो प्रसारण की शुरुआत वर्ष 1955 में इंदौर से हुई

⇒ प्रसारण की दृष्टि से सबसे अधिक क्षमता वाला आकाशवाणी केंद्र इंदौर है

⇒ भोपाल में विज्ञापन प्रसारण सेवा का प्रारंभ वर्ष 1975 से हुआ

⇒ भारत में सबसे पहले दूरदर्शन का प्रारंभ दिल्ली में हुआ था जिसकी स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी

⇒  मध्यप्रदेश में दूरदर्शन का प्रारंभ रायपुर से 1975 में हुई थी उस समय मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक ही राज्य में सम्मिलित थे

⇒ भारत में रंगीन टीवी का शुभारंभ वर्ष 1982 में हुआ था

⇒  वर्तमान में मध्यप्रदेश में तीन निजी क्षेत्रों की एफएम सेवा कार्यरत है जिनमें पहला रेडियो मिर्ची है

⇒  रेडियो मिर्ची की शुरुआत 98 पॉइंट 3 डिग्री पर इंदौर में हुई

⇒ मध्य प्रदेश की पहली टीवी स्टूडियो भोपाल में स्थापित किया गया

⇒  मध्य प्रदेश में वर्तमान में 78 रिले केंद्र हैं

⇒  मध्यप्रदेश में दूरदर्शन कार्यक्रम निर्माण केंद्र भोपाल एवं इंदौर में है

⇒ मध्यप्रदेश में दूरसंचार सेवा का प्रारंभ 1 सितंबर 1974 में हुआ

⇒  मध्य प्रदेश में एयरटेल टेलीफोन सेवा देश की पहली निजी टेलीफोन सेवा है

FAQs-

मध्यप्रदेश में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कब हुई?

मध्य प्रदेश का पहला आकाशवाणी केंद्र 1955 में इंदौर में स्थापित किया गया तथा दूसरा आकाशवाणी केंद्र भोपाल में 1956 में एवं तीसरा आकाशवाणी केंद्र 1964 ग्वालियर में स्थापित किया गया।

मध्यप्रदेश में आकाशवाणी केंद्र की शुरुआत किस शहर से हुई थी

इंदौर 1955

मध्य प्रदेश में कितने आकाशवाणी केंद्र हैं

27

मध्य प्रदेश के प्रमुख वन्य जीव अभयारण्य

मध्य प्रदेश के प्राकृतिक भाग

मध्य प्रदेश के प्रमुख रंगकर्मी

We provide insights on diverse topics including Education, MP GK, Government Schemes, Hindi Grammar, Internet Tips and more. Visit our website for valuable information delivered in your favorite language – Hindi. Join us to stay informed and entertained.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment